Noida Crime: नोएडा में डीजल भराकर फरार हुई बिना नंबर की थार, पीछा करने पर सेल्समैन घायल, आरोपी हिरासत में

Noida Crime: नोएडा में डीजल भराकर फरार हुई बिना नंबर की थार, पीछा करने पर सेल्समैन घायल, आरोपी हिरासत में

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एनटीपीसी कट के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से बिना नंबर की थार गाड़ी डीजल भरवाकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक ने टंकी फुल करवाई और पैसे दिए बिना दादरी बाईपास की ओर तेज रफ्तार से गाड़ी भगा दी। इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन कुलदीप शर्मा ने हिम्मत दिखाई और तुरंत बाइक से उसका पीछा करना शुरू किया।

दादरी बाईपास के कोट चौकी क्षेत्र में जब कुलदीप ने थार को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके परिणामस्वरूप दोनों में टक्कर हो गई और कुलदीप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक हर्ष (22), निवासी जोली, सिकंदराबाद, बुलंदशहर को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने थार गाड़ी और घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। थाना बादलपुर पुलिस अब आरोपी के खिलाफ चोरी, जानलेवा वाहन चलाने और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। आर के गौतम, एडिशनल डीसीपी, सेंट्रल जोन ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img