उत्तर प्रदेश : प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Hapur News : सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गुंसाई निवासी एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के नाम एक पत्र लिखकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम परिजनों ने आदित्य को घर में फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

आत्महत्या से पूर्व युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीएम के नाम लिखे पत्र में आरोप लगाया कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ उसका लगभग सात वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि हाल ही में युवती का रिश्ता किसी अन्य युवक से तय हो गया, जिसके बाद उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। युवक ने पत्र में यह भी लिखा कि युवती उसे अपने भाइयों से जान से मरवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इन परिस्थितियों से आहत होकर उसने यह कदम उठाने की बात कही। मामले में क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img