Noida Dialysis facility: सेक्टर 39 जिला अस्पताल में फ्री डायलिसिस सुविधा का विस्तार, 20 मरीजों को रोज मिलेगा इलाज

Noida dialysis facility: सेक्टर 39 जिला अस्पताल में फ्री डायलिसिस सुविधा का विस्तार, 20 मरीजों को रोज मिलेगा इलाज
नोएडा। किडनी रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में फ्री डायलिसिस सुविधा का विस्तार किया जा रहा है, जिससे अब अधिक मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। अस्पताल में वर्तमान में छह डायलिसिस बेड संचालित हैं, जिन पर प्रतिदिन दो शिफ्ट में लगभग 12 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। अब चार नए बेड जोड़े जा रहे हैं, जिससे कुल संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी और रोजाना करीब 20 मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नए बेड के लिए अलग वार्ड तैयार किया जा रहा है। विस्तार कार्य पूरा होने के बाद डायलिसिस सेंटर को पांचवीं मंजिल से पहली मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा। पहली मंजिल पर स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर को विस्तारित कर डायलिसिस यूनिट बनाया जाएगा, जबकि फिजियोथेरेपी विभाग को पांचवीं मंजिल पर स्थानांतरित किया जाएगा। इससे मरीजों की सुविधा और पहुंच दोनों बेहतर होंगी।

यह सुविधा प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले और आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। हालांकि अस्पताल में स्थायी किडनी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है, लेकिन निजी डॉक्टरों की सलाह और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल के चिकित्सक इलाज की मंजूरी देकर प्रक्रिया पूरी कराते हैं।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि विस्तार का कार्य तेजी से जारी है और लगभग एक महीने में नई क्षमता के साथ डायलिसिस सेंटर पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नए बेड जुड़ने से वेटिंग लिस्ट कम होगी और ज्यादा मरीजों को राहत मिलेगी।

इसके साथ ही जनवरी से अब तक 35 रेजिडेंट डॉक्टर अस्पताल से जुड़े हैं, जो तीन महीने की ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। करीब 300 बेड वाले इस अस्पताल में स्थायी डॉक्टरों की कमी को देखते हुए कुछ चिकित्सक अनुबंध पर भी कार्यरत हैं। नए डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को बेहतर सेवा मिल रही है और अस्पताल में भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिली है।

सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सुविधा का विस्तार नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के किडनी मरीजों के लिए अहम कदम माना जा रहा है। इससे न केवल मुफ्त इलाज की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img