Greater Noida Fire: रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से आग, महिला और किशोर घायल, दो कर्मचारी झुलसे

Greater Noida Fire: रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से आग, महिला और किशोर घायल, दो कर्मचारी झुलसे

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट सेक्टर 10 में स्थित कोको काउंटी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के भूतल पर संचालित नागपाल रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज के कारण आग लग गई। आग लगने के दौरान दो कर्मचारी झुलस गए, जबकि एक महिला और उसका 17 वर्षीय बेटा भागते समय गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे सेक्टर 10 के फूड प्लाजा में आग लगने की सूचना मिली। दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर लीक होने के कारण रेगुलेटर में आग लग गई थी। आग लगते ही तेज धमाके से रेस्टोरेंट के शीशे टूट गए। घटना के दौरान रेस्टोरेंट में काम कर रहे दो कर्मचारी झुलस गए और महिला व किशोर भागते समय गिरकर घायल हो गए। आसपास के निवासियों ने कहा कि धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने फ्लैट से बाहर निकल आए।

पुलिस और दमकल विभाग अब सिलेंडर लीकेज और सुरक्षा मानकों की जांच कर रहे हैं। रेस्टोरेंट प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हादसा किसी लापरवाही या सुरक्षा उल्लंघन के कारण तो नहीं हुआ।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img