Noida Flower Show: नोएडा में केदारनाथ थीम पर सजा 38वां पुष्प महोत्सव, 5 लाख दर्शकों की उम्मीद

Noida Flower Show: नोएडा में केदारनाथ थीम पर सजा 38वां पुष्प महोत्सव, 5 लाख दर्शकों की उम्मीद

रिपोर्ट: अजीत कुमार

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए इस बार का ‘नोएडा फ्लावर शो’ बेहद खास बन गया है। नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह भव्य आयोजन सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में 19 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी की शाम तक चलेगा। इस बार शो की थीम ‘केदारनाथ’ रखी गई है, जिसने पूरे पार्क को शिवमय वातावरण में बदल दिया है।

फूलों से सजे इस महोत्सव में 40 फीट ऊँची केदारनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिकृति को तैयार करने में लगभग 15 से 20 टन फूलों का उपयोग किया गया है। रंग-बिरंगे फूलों से सजी यह संरचना श्रद्धा और कला का अद्भुत संगम पेश कर रही है।

शो में 120 से अधिक प्रजातियों के फूल प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा गार्डनिंग के शौकीनों के लिए 50 से ज्यादा कंपनियों और नर्सरी स्टॉल्स की व्यवस्था की गई है, जहां लोग पौधे, बीज और बागवानी से जुड़ी सामग्री खरीद सकते हैं।

हॉर्टिकल्चर विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि 38वें फ्लावर शो को इस बार विशेष रूप से भव्य बनाया गया है। उनका कहना है कि कलाकारों ने मंदिर की प्रतिकृति तैयार करने में कड़ी मेहनत की है और केवल मंदिर सजावट में ही बड़ी मात्रा में फूलों का उपयोग हुआ है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।

प्राधिकरण के अनुसार, चार दिवसीय इस उत्सव में करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। परिवारों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। साथ ही आईटीबीपी बैंड की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

अगर आप भी फूलों से बने केदारनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं और प्रकृति के इस रंगीन उत्सव का अनुभव लेना चाहते हैं, तो सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में 22 फरवरी तक पहुंच सकते हैं।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img