Greater Noida Lift Accident ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट फ्री फॉल, 65 वर्षीय महिला गंभीर घायल

Greater Noida Lift Accident ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट फ्री फॉल, 65 वर्षीय महिला गंभीर घायल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसाइटी में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब टावर G5 की लिफ्ट अचानक फ्री फॉल हो गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट 13वीं मंजिल से सीधे 8वीं मंजिल पर तेज झटके के साथ आकर रुकी। इस घटना में लिफ्ट में सवार 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान एफ7 टावर निवासी रीना प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद सोसाइटी में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार रीना प्रसाद सोमवार शाम अपने पोते-पोती को लेने टावर G5 गई थीं, जहां वे ट्यूशन पढ़ने गए थे। वह 14वीं मंजिल से दोनों बच्चों के साथ लिफ्ट में सवार होकर नीचे आ रही थीं। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ, अचानक अंदर की लाइट चली गई और लिफ्ट तेजी से नीचे गिरने लगी। कुछ ही सेकंड में लिफ्ट 13वीं मंजिल से सीधे 8वीं मंजिल पर तेज झटके के साथ रुक गई।
अचानक आए इस झटके से रीना प्रसाद संतुलन खो बैठीं और लिफ्ट के भीतर ही गिर पड़ीं। उनके साथ मौजूद पोते-पोती सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन रीना प्रसाद को गंभीर चोट लगी। वह उठने की स्थिति में नहीं थीं। पोते की मदद से किसी तरह उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया और तुरंत सुरक्षा गार्ड को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को बुलाया गया और घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उनके पैर की हड्डी तीन जगह से टूट गई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर लिफ्ट कुछ और मंजिल नीचे गिर जाती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। निवासियों ने लिफ्ट मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए प्रबंधन से जवाब मांगा है। ऊंची इमारतों में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने लिफ्ट सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img