उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किशोर ने नाबालिग का हाथ पकड़कर की खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

Hapur News : जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडा पट्टी काजीवाड़ा में मस्जिद के पास पास हुई एक घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जिसमें ट्यूशन से घर लौट रही तीन नाबालिग बहनों में से एक का हाथ पकड़कर किशोर ने उसे खींचने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें तीनों बहनें चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ले की 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपनी चचेरी और तेहेरी बहन के साथ ट्यूशन से घर वापस लौट रही थी। मोहल्ला भंडापट्टी काजीवाड़ा स्थित मस्जिद के पास पहुंचने पर अचानक एक किशोर ने उन पर हमला बोल दिया। उसने एक बहन का हाथ जोर से पकड़ा और खींचकर ले जाने की कोशिश की। बाकी दो बहनें डर के मारे चीखने लगीं और किशोर को रोकने की कोशिश की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीनों बहनें बुरी तरह घबराई हुई हैं और मदद के लिए चिल्ला रही हैं। आस-पास के लोग भी इस दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए। दिलचस्प बात यह है कि यह घटना जहां हुई है, वहां से दिन-रात छात्र-छात्राएं आते-जाते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अब आम हो गई हैं, लेकिन इस बार आरोपित के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से मामला सुर्खियों में आ गया है।

पुलिस ने बाल अपचारी की पहचान मोहल्ला गढ़ गेट के किशोर के रूप में की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है। उसके खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img