Delhi Accident: रोहिणी सेक्टर-32 में मजदूर मैनहोल में गिरा, फायर ब्रिगेड ने बचाया

Delhi Accident: रोहिणी सेक्टर-32 में मजदूर मैनहोल में गिरा, फायर ब्रिगेड ने बचाया

रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 में एक डरावना हादसा हुआ। आज दोपहर करीब 2:36 बजे पुलिस थाना बेगमपुर को फोन आया कि सेक्टर-32 की खाली डीडीए भूमि पर किसी व्यक्ति के मैनहोल में गिरने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि मामला मजदूर बिरजू कुमार राय का है। उनके साथ उनके दोस्त बुधन दास उर्फ सूरज थे। दोनों बिहार से आए मजदूर हैं। बताया गया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और शाम करीब 7:30 बजे झुग्गी की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान बिरजू का संतुलन बिगड़ा और वह खुले मैनहोल में गिर गया।

बुधन दास नशे में होने की वजह से रात में किसी को भी नहीं बता पाए। दोपहर में होश में आने के बाद उन्होंने अपने दोस्त आमिर हुसैन को घटना की जानकारी दी, और आमिर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड और डीडीए को भी बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बिरजू को मैनहोल से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया। अब उसका इलाज जारी है और हालत धीरे-धीरे सुधर रही है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। ये भी देखा जा रहा है कि मैनहोल क्यों खुला था और कहीं विभाग की लापरवाही तो नहीं थी। मामले में जल्द ही पूरी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img