MOM-2 Movie: नोएडा फिल्म सिटी में शुरू होगी Khushi Kapoor की MOM-2 की शूटिंग, तैयारियां जोरों पर

MOM-2 Movie: नोएडा फिल्म सिटी में शुरू होगी Khushi Kapoor की MOM-2 की शूटिंग, तैयारियां जोरों पर

नोएडा, 5 फरवरी: प्रदेश की प्रस्तावित फिल्म सिटी में इसी माह या मार्च की शुरुआत में बॉलीवुड फिल्म MOM-2 की शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं खुशि कपूर। शूटिंग को लेकर तैयारियां तेजी से जारी हैं और यीडा सेक्टर-21 में फिल्म सिटी के निर्माण और शूटिंग सेट तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है।

फिल्म सिटी के विकासकर्ता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की संयुक्त कंपनी BeVue Bhutanese Film City Private Limited ने जमीन की मैपिंग का काम शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, जमीन की मैपिंग पूरी होने के लगभग 20 दिनों के भीतर शूटिंग सेट तैयार हो जाएगा, जिससे MOM-2 की शूटिंग को जल्द ही हरी झंडी मिल सकेगी।

फिल्म सिटी के निर्माण के लिए BeVue Bhutanese Film City प्रा. लि. ने यमुना प्राधिकरण यीडा के साथ अनुबंध किया है। यमुनानगर प्राधिकरण ने फिल्म सिटी का लेआउट प्लान पहले ही जून में मंजूर कर दिया था। महाप्रबंधक राजीव अरोड़ा ने बताया कि शूटिंग तैयारियों के साथ-साथ फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जमीन की मैपिंग पूरी होते ही निर्माण कार्य और फिल्म से जुड़ी गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म सिटी और इसकी शूटिंग का शुभारंभ होने की संभावना है। बोनी कपूर की कंपनी ने 2017 में पहली MOM फिल्म का निर्माण किया था और अब उसके दूसरे पार्ट की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करने का निर्णय लिया गया है। इस फिल्म के माध्यम से प्रदेश की फिल्म निर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देने और फिल्म सिटी को पूरी तरह सक्रिय करने की योजना है।

फिल्म सिटी के निर्माण और शूटिंग के शुरू होने से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, यह प्रदेश को बॉलीवुड और अन्य फिल्म निर्माण कंपनियों के लिए आकर्षक स्थल बनाने में मदद करेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img