Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मेवला महाराजपुर क्षेत्र में 30 नवंबर 2025 को पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की गई थी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपिता पत्नी कविता (29) वासी जिला गोड्डा, झारखंड और रियाउल (30) वासी गाँव मोडूपुर, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 जनवरी को सन्नी वासी जिला गोड्डा, झारखंड ने पुलिस चौकी सेक्टर 46 में अपने भाई सुमन के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं के तहत शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान सन्नी ने अपने भाई की पत्नी और उसके प्रेमी के संबंधों के बारे में शक जताया।

पूछताछ में पता चला कि मृतक सुमन को उसकी पत्नी और आरोपी रियाउल के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी थी। दोनों ने सुमन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 30 नवंबर 2025 को रेलवे ट्रैक के पास सुमन के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। शव की पहचान छुपाने के लिए मृतक का चेहरा रेलवे ट्रैक पर रखा गया। घटना के बाद मृतक की पत्नी झारखंड चली गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई लगातार की जा रही है।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img