Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Illegal Construction Demolition: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण कार्रवाई

Illegal Construction Demolition

Illegal Construction Demolition: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण कार्रवाई

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्रमुख कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। ग्राम दयानतपुर में खसरा संख्या 463, क्षेत्रफल 4.6660 हेक्टेयर पर ऐरो ग्रीन सिटी के नाम से बनाई जा रही कॉलोनी और खसरा संख्या 447, क्षेत्रफल 3.0090 हेक्टेयर कुल मिलाकर 7.6750 हेक्टेयर यानी 76,750 वर्ग मीटर पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट जाने वाले 60 मीटर रोड पर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी हटाया गया।

इसी तरह ग्राम साबौता मुस्तफाबाद की 24,000 वर्ग मीटर भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर भी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र में कुल लगभग 100,750 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध निर्माण हटाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 400 करोड़ रुपये बताई गई है। मौके पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह, प्राधिकरण उपजिलाधिकारी हरी प्रताप और शिवौतार सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी जेवर संजय सिंह उपस्थित थे। शैलेन्द्र सिंह ने अवैध निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी कि प्राधिकरण की भूमि तथा अधिसूचित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग या कॉलोनी काटने और निर्माण करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई प्राधिकरण की जमीन और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अवैध निर्माण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें