Greater Noida Municipal Demand: नोएडा के संग अब ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम बनाए जाने की उठी मांग

Greater Noida Municipal Demand: नोएडा के संग अब ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम बनाए जाने की उठी मांग
नोएडा। नोएडा के साथ अब ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम के गठन की मांग जोर पकड़ रही है। रविवार को ओमिक्रॉन-1ए सेक्टर में राष्ट्रीय देहात मोर्चा द्वारा आयोजित बैठक में विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। बैठक में यह बताया गया कि मुंबई, लखनऊ और गाजियाबाद जैसे शहरों में नगर निगम ही शहरों के प्रशासनिक कार्य देखते हैं, ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी नगर निगम चुनाव होना चाहिए।
मोर्चा के अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि स्थानीय लोग संविधान के अनुसार अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार रखते हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि अधिकारियों द्वारा शासन को गलत जानकारी दी गई, जिससे नगर निगम का गठन अब तक नहीं हो पाया। आलोक सिंह ने अपील की कि सभी आरडब्ल्यूए, फेडरेशन और सामाजिक संगठन अपने जनप्रतिनिधियों से नगर निगम गठन की मांग करें।





