Girls Hostel Budget: छात्राएं बोलीं- अब डर नहीं भरोसा बढ़ेगा, हर साल देना पड़ता है लाखों का किराया

Girls Hostel Budget: छात्राएं बोलीं- अब डर नहीं भरोसा बढ़ेगा, हर साल देना पड़ता है लाखों का किराया
नोएडा। केंद्रीय बजट में हर जिले में बालिकाओं के लिए विशेष छात्रावास बनाने की घोषणा ने शहर की हजारों छात्राओं को राहत दी है। पढ़ाई और नौकरी के लिए दूसरे शहरों से आने वाली लड़कियों को अब सुरक्षित और किफायती आवास मिलने की उम्मीद जगी है।
प्रतिभा ने कहा कि वह किराये पर कमरा लेकर रहती हैं और महंगे किराये के कारण आर्थिक दबाव झेलना पड़ता है। सिया जैन का कहना है कि सरकारी गर्ल्स हॉस्टल बनने से लड़कियां बिना डर के पढ़ाई कर सकेंगी। अनुपमा सिंह ने पीजी में सफाई और सुरक्षा की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी छात्रावास सुरक्षित विकल्प साबित होंगे। पूजा तोमर ने कहा कि नोएडा में पढ़ाई और किराया दोनों महंगे हैं, ऐसे में यह योजना आर्थिक राहत देगी। ग्वालियर से आई निकीता ने कहा कि सुरक्षित माहौल मिलने से पढ़ाई छोड़ने की दर कम होगी।





