Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Greater Noida West Protest: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का काम शुरू कराने के लिए प्रदर्शन करेंगे

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida West Protest: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का काम शुरू कराने के लिए प्रदर्शन करेंगे

नोएडा। नेफोवा की बैठक में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबित मेट्रो परियोजना को शुरू कराने के लिए 15 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, अधूरी सड़कों और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई।

नेपोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में क्षेत्र में पुलिस गश्ती की कमी के ऊपर चिंता जाहिर की गई। बैठक में विचार-विमर्श कर यह तय किया गया कि जल्द ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा एवं पुलिस कमिश्नर से मिलकर इस पर ठोस कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से छीना-झपटी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनको रोकने की जरूरत है।

खुले नालों को अविलंब ढकने के लिए प्रयास करने पर भी बल दिया गया। टीम नेफोवा ने इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संभावित उपायों पर विस्तार से चर्चा की, जिनमें नियमित पुलिस गश्त, अतिक्रमण हटाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई, सफाई व्यवस्था में सुधार तथा संबंधित प्राधिकरणों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें