Himachal Pradesh Police: हिमाचल प्रदेश पुलिस को ERSS-112 में देश में प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Himachal Pradesh Police: हिमाचल प्रदेश पुलिस को ERSS-112 में देश में प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) में औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश पुलिस की इस असाधारण सफलता पर बधाई दी और इसे प्रदेश भर में तैनात ईआरएसएस-112 टीमों तथा पुलिस थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों की पेशेवर दक्षता, निष्ठा और उत्कृष्ट टीमवर्क का सशक्त प्रमाण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को सबसे तेज आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराकर देश में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं है, बल्कि यह संकल्प की पुनः पुष्टि है कि जब भी हिमाचल प्रदेश का कोई नागरिक सहायता के लिए पुकारेगा, प्रदेश पुलिस देश में सबसे पहले उसके पास पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने भविष्य में भी ‘स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस’ को प्रदेश पुलिस का मार्गदर्शक मंत्र बनाए रखने पर जोर दिया।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस उपलब्धि को अनुशासित कार्यप्रणाली, तकनीक के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग और सशक्त फील्ड-स्तरीय पर्यवेक्षण का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के साथ अटूट सहयोग ने इस सफलता को संभव बनाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से स्पष्ट होता है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस अपने संवेदनशील, उत्तरदायी और पेशेवर दृष्टिकोण के कारण किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Topics

Mahagun Mywoods Lift Accident: महागुन मायवुड्स में लिफ्ट फंसने से डिलीवरी ब्वॉय 3 मंजिल नीचे पिट में गिरा, पैर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट के घटिया रखरखाव और मेंटेनेंस एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही का एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-16सी स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार ...

Greater Noida Car Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने महिला और बच्चे को...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्यस्ततम सड़कों में शुमार एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती कार के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में उस समय चालक के साथ एक महिला और उ...

Sports City Layout: स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट प्लान पर आई 225 से अधिक आपत्तियों का जल्द होगा निस्तारण, मोमनाथल गांव में भारी विरोध

नोएडा के बहुचर्चित स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के विभिन्न भूखंडों के संशोधित लेआउट प्लान को लेकर प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सेक्टर-78, 79, 150 और 152 में स्थित स्पोर्ट्स सिटी के विस्तृत भूखंडों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img