Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में लड़की भगाने के शक में महिला की पीट पीटकर हत्या का आरोप, मचा हड़कंप

Hapur News : हापुड़ में लड़की भगाने के शक को लेकर एक महिला की पीट पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सरोज उर्फ सत्तो उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है जो थाना देहात क्षेत्र के तगासराय गेट के पास की रहने वाली थी। गंभीर रूप से घायल सरोज को इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात परिजन शव को लेकर मेरठ तिराहे पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। साथ ही लड़की पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी शनिवार को कॉलेज जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। लड़की के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले रुगगन और उसके परिवार पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया, बताया गया कि विवाद के समय रुगगन और उसकी पत्नी सरोज घर पर अकेले थे। आरोप है कि लड़की के भाई ने दंपती के साथ मारपीट की और रुगगन को एक कमरे में बंद कर दिया और सरोज उर्फ सत्तो को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें