Noida: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा चीन के यिवू जैसा इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर

Noida: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा चीन के यिवू जैसा इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक चीन के यिवू इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर के मॉडल पर एक इंटरनेशनल बिजनेस एवं ट्रेड सेंटर विकसित किया जाएगा। ई एंड वाई को सलाहकार एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो यिवू बिजनेस सेंटर का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देगी।

इस सेंटर में देशभर के उत्पादों का विश्वस्तरीय होलसेल मार्केट एक छत के नीचे उपलब्ध होगा। विदेशी कारोबारी सीधे एयरपोर्ट पर उतरकर यहां से उत्पाद खरीद सकेंगे, और उनका माल कंटेनर के जरिए विदेश भेजा जाएगा। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, इससे भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीधे पहुंचने का अवसर मिलेगा।

प्रदेश सरकार यूपी के उत्पादों को वैश्विक बाजार में स्थापित करने के लिए हर साल यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित कर रही है। इसके अलावा, “एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत कुटीर उद्योगों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यह ट्रेड सेंटर मिलकर प्रदेश के और देश के उत्पादों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाएंगे।

औद्योगिक पार्कों को भी मिलेगा बड़ा बाजार
यह सेंटर यीडा क्षेत्र के पांच विकसित औद्योगिक पार्कों—अपैरल, टाय, एमएसएमई, मेडिकल डिवाइस और हैंडीक्राफ्ट पार्क—को बड़े बाजार तक पहुंच प्रदान करेगा। भविष्य में प्लास्टिक, ईवी, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योगों के लिए भी नए औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img