उत्तर प्रदेश: हापुड़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ जिले में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुचेसर चौपला के फतेहपुर इलाके में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित पटाखों और कच्चे माल की भारी मात्रा बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

सीओ वरुण मिश्रा के अनुसार सोमवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुचेसर चौपला क्षेत्र में एक मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर से 200 किलो अवैध गन कॉटन पाउडर, 2000 सेलनुमा विस्फोटक कैंडल, 27 कट्टे खाली सेलनुमा खोखे और सेलनुमा कैंडल बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से नदीम पुत्र रफीक निवासी फर्रुखनगर थाना टीला मोड़ जनपद गाज़ियाबाद को हिरासत में ले लिया, जबकि इस अवैध गतिविधि में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले क्षेत्र में चलाई जा रही थी, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास के लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ था।

सीओ ने कहा कि अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण कानूनन अपराध है और जन सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट : वरुण मिश्रा (सीओ सिटी)

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img