Greater Noida Child Abuse Case: CRPF कांस्टेबल और उनकी पत्नी को 10 साल की बच्ची के गंभीर हालत में छोड़ने के बाद अरेस्ट किया गया

Greater Noida Child Abuse Case: CRPF कांस्टेबल और उनकी पत्नी को 10 साल की बच्ची के गंभीर हालत में छोड़ने के बाद अरेस्ट किया गया

नोएडा। ग्रेटर नोएडा से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी ने 10 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटकर अधमरी हालत में पहुंचा दिया। बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, कई पसलियां और दांत टूट चुके थे और हीमोग्लोबिन बेहद खतरनाक स्तर 1.9 तक गिर गया था। फिलहाल बच्ची मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

मामला थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंपस का है। आरोपी कांस्टेबल तारिक अनवर अपनी पत्नी रिम्पा खातून के साथ कैंपस के क्वार्टर में रह रहा था। दोनों ने बिना किसी अनुमति के पश्चिम बंगाल से अपनी रिश्तेदारी की 10 साल की बच्ची को लाकर घर में रखा हुआ था और उससे घरेलू काम करवाते थे। आरोप है कि काम में जरा सी चूक पर बच्ची को बेरहमी से पीटा जाता था और कई-कई दिन तक उसे भूखा रखा जाता था।

15 जनवरी को बच्ची को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जब उसकी स्थिति देखी तो वे भी हैरान रह गए। शरीर पर कई नए और पुराने घाव, टूटी पसलियां, दांत टूटे हुए और गहरी चोटें साफ तौर पर लंबे समय से हो रहे अत्याचार की ओर इशारा कर रही थीं। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि बच्ची बाथरूम में फिसलकर गिर गई, लेकिन मेडिकल जांच में यह कहानी झूठी साबित हो गई।

डॉक्टरों ने मामले को गंभीर मानते हुए मेडिकल लीगल केस तैयार किया और पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि बच्ची को लंबे समय से शारीरिक यातनाएं दी जा रही थीं और उसे पर्याप्त भोजन भी नहीं दिया गया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर आरोपी ने बच्ची को सेक्टर-28 स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह अब भी वेंटिलेटर पर है।

पुलिस ने जांच के दौरान सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने बिना अनुमति बच्ची को कैंपस में रखा था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीआरपीएफ ने कांस्टेबल तारिक अनवर को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में धारा 110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दंपति को जेल भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और प्रशासन की ओर से उसके इलाज और सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img