Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida: सेक्टर-150 में इंजीनियर की मौत पर नोएडा प्राधिकरण सख्त, ट्रैफिक सेल के जेई की सेवा समाप्त

Noida: सेक्टर-150 में इंजीनियर की मौत पर नोएडा प्राधिकरण सख्त, ट्रैफिक सेल के जेई की सेवा समाप्त

नोएडा सेक्टर-150 में एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में पानी में डूबकर इंजीनियर की हुई मौत के मामले को नोएडा प्राधिकरण ने गंभीरता से लिया है। इस घटना को बड़ी लापरवाही मानते हुए प्राधिकरण ने कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने स्पष्ट किया है कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीईओ के निर्देश पर सेक्टर-150 क्षेत्र में यातायात और निर्माण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही नोएडा ट्रैफिक सेल विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। प्राधिकरण का मानना है कि समय रहते सुरक्षा इंतजाम न होने और निर्माण स्थल पर आवश्यक बैरीकेडिंग व चेतावनी संकेत न लगाए जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि लोटस बिल्डर से जुड़े आवंटन और निर्माण कार्य की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाए। इस रिपोर्ट के जरिए यह जांच की जाएगी कि निर्माण के दौरान तय सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया और जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है। प्राधिकरण ने यह भी साफ किया है कि यदि जांच में अन्य अधिकारियों या एजेंसियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोकेश एम ने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का दोबारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले कर्मचारियों, इंजीनियरों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्राधिकरण की इस सख्ती को सेक्टर-150 समेत पूरे नोएडा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें