Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कमरे के अंदर मिला युवक का शव, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कमरे के अंदर मिला युवक का शव, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका

ग्रेटर नोएडा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि एक कमरे के अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर गद्दे पर युवक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं थे, लेकिन उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय सतवीर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से ग्रेटर नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, सतवीर रात में अपनी ड्यूटी खत्म कर कमरे पर लौटा था और खाना खा रहा था। खाना खाने की प्लेट शव के पास ही पड़ी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने भोजन के दौरान या उसके तुरंत बाद कोई जहरीला पदार्थ खाया हो सकता है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी अवगत करा दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सतवीर किसी मानसिक तनाव में तो नहीं था या किसी निजी परेशानी से जूझ रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश विधान...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img