उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एग सेंटर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अंडों का नमूना जांच को भेजा

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मजीदपुरा स्थित हमजा एग सेंटर पर कार्रवाई की है। सोमवार शाम को प्राप्त एक शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर से अंडों का एक नमूना लिया, जिसे जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने हमजा एग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अंडों की गुणवत्ता, उनके भंडारण की व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए।

आरपी गुप्ता ने बताया कि विभाग को हमजा एग सेंटर के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। यदि जांच में मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रहा है और नागरिकों से अपील की कि वे मिलावट या खराब खाद्य सामग्री की जानकारी तुर

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img