Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में तैनात CISF जवानों को आवास मुहैया, 467 फ्लैट दिए गए

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में तैनात CISF जवानों को आवास मुहैया, 467 फ्लैट दिए गए

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों के लिए 467 फ्लैट किराये पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। ये फ्लैट सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए स्थित बहुमंजिला सोसाइटी में हैं और एमआईजी तथा एलआईजी कैटेगरी के हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि चिह्नित फ्लैटों की मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। जवानों को अस्थायी रूप से इन फ्लैटों में आवास सुविधा प्रदान की जाएगी, जबकि प्राधिकरण निर्धारित हाउस रेंट अलाउंस (HRA) वसूल करेगा।

नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण में कुल 1,047 CISF जवान तैनात किए जाएंगे। इनमें से 447 जवान अपने परिवार के साथ रहेंगे, जिनके लिए आवास की आवश्यकता होगी। शेष जवानों को एयरपोर्ट परिसर में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) द्वारा निर्मित बैचलर क्वार्टर में ठहराया जाएगा। इस तरह से सुरक्षा तंत्र और जवानों की सुविधा दोनों सुनिश्चित की गई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img