उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में नगर के मलका पार्क, काला आम चौराहे पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन ऐतिहासिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बैंड-बाजे की धुन पर कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और एकदूसरे को मुबारकबाद दी।

कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के स्वस्थ होने, दीर्घायु होने की कामना की। प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने एकजुट होकर नफरत के खिलाफ और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं, नौजवानों, किसानों, गरीबों और शोषित-वंचित वर्गों की सशक्त आवाज़ हैं। उन्होंने सदैव अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया है तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, नरेंद्र चौधरी, शिवकुमार शर्मा , नईम मंसूरी मनीष चतुर्वेदी, देशदीपक भारद्वाज, इसराइल गहलोत, सचिन वशिष्ठ, मनोज शर्मा, शकील अहमद, मुनीर अकबर, आशु कुरैशी, दिनेश शर्मा, देव शर्मा, फिरोज खान, कैप्टन अनोखेलाल शर्मा, अल्लाह दिया, स्वामी हरेंद्र नाथ, नंदकिशोर, इशू शर्मा, मिंटू चौधरी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, सुभाष अकेला, पुष्पेंद्र चौधरी, साहिल शाह, हर्षवर्धन बाल्मिकी, दीपक शर्मा, सतवीर सिंह, राजेंद्र प्रजापति, इस्लामुद्दीन सैफी, अनिल शर्मा, महेंद्र चौधरी आदि रहे।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img