उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में तीन पार्कों का लोकार्पण, सुदृढीकरण, उद्यानिक विकास, झूले और ओपन जिम की सुविधाएँ शामिल

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : सोमवार को बुलंदशहर में प्राधिकरण द्वारा निर्मित तीन पार्कों का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण वीसी डॉ अंकुर लाठर ने संयुक्त रूप से इन पार्कों का उद्घाटन किया। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित इन पार्क परियोजनाओं पर कुल 82.15 लाख रुपये की लागत आई है, जिनमें सौंदर्यीकरण, सुदृढीकरण, उद्यानिक विकास, झूले और ओपन जिम की सुविधाएँ शामिल हैं।

बीकेडीए उपाध्यक्ष डॉ अंकुर लाठर ने बताया कि लोकार्पित किए गए कार्यों में डीएवी फ्लाईओवर के पास स्थित शिवपुरी पार्क का सौंदर्यीकरण (लागत 30.52 लाख रुपये) शामिल है। इसके अतिरिक्त, यमुनापुरम आवासीय योजना के ब्लॉक-बी में दो पार्कों का सुदृढीकरण, उद्यानिक विकास, झूले और ओपन जिम का निर्माण (लागत 44.91 लाख रुपये) भी किया गया। यमुनापुरम आवासीय योजना के ब्लॉक-आई में पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे स्थित एक अन्य पार्क के सुदृढीकरण पर 6.72 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर (आईएएस), प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य अजय त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल,भाजपा मंडल अध्यक्ष भीष्म शिशोदिया, यमुनापुरम सभासद नितिन चौधरी, मुख्य लेखाधिकारी और अधीक्षण अभियंता सहित प्राधिकरण का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img