Noida Flower Exhibition: नोएडा में फरवरी में सजेगा फूलों का संसार, तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी शुरू

Noida Flower Exhibition: नोएडा में फरवरी में सजेगा फूलों का संसार, तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी शुरू

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण फरवरी 2026 में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करने जा रहा है। इस प्रदर्शनी में ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टर, ग्रीन बेल्ट और गोलचक्करों की भी सहभागिता होगी। प्रतियोगिता में सबसे बेहतरीन प्रस्तुति करने वाले प्रतिभागियों को ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रदर्शनी आगामी 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने इसकी तैयारी में तेजी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और गोलचक्करों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रेटर नोएडा में कुल 29 सेंट्रल वर्ज, 45 ग्रीन बेल्ट और 41 गोलचक्कर एडॉप्शन पर विकसित किए गए हैं, जिन्हें इस प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। इस बार प्रदर्शनी को पहले की तुलना में और बृहद स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। आवासीय सेक्टरों, ग्रीन बेल्ट और गोलचक्करों की तरफ से क्यारी बनाकर थीम फ्लावर कैलेंडुला को प्रदर्शित किया जाएगा। सबसे सुंदर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में डीजीएम उद्यान एसके जैन, उपनिदेशक नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अजित पटेल, राकेश बाबू, राम कुमार, सहायक निदेशक बुद्ध विलास, प्रबंधक प्रशांत समाधिया और मिथलेश कुमार उपस्थित रहे।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img