Greater Noida Murder: पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदे पर झूल गया पति, ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज कांड

Greater Noida Murder: पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदे पर झूल गया पति, ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज कांड

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सरस्वती कुंज कॉलोनी में एक सिक्योरिटी गार्ड ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिसरख थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अनिल, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा का निवासी था, अपनी पत्नी अनीता के साथ सरस्वती कुंज कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। अनिल एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था, जबकि उसकी पत्नी अनीता आस-पास की सोसाइटियों और घरों में सफाई का काम करती थी।

रात में हुआ था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि रविवार रात अनिल और अनीता के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के दौरान अनिल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी अनीता की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद अनिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
हत्या और आत्महत्या की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को भी इस घटना के बारे में सूचित किया है और मामले की जांच जारी रखी है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img