उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया उदघाटन

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व बुलन्दशहर सांसद डॉ भोला सिंह ने संयुक्त रूप से फीता कट कर किया ।

प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन, विचारों, राजनीतिक यात्रा एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को चित्रों व विवरणों के माध्यम से दर्शाया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद बुलंदशहर डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, भाजपा जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी भीष्म सिसोदिया बिल्लू पंडित गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री दिवाकर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, चेयरमैनगण, ब्लॉक प्रमुखगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी ने कहा कि “अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विचारशील राजनीति का प्रेरक उदाहरण है। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”

जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि “अटल जी के विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज को दिशा दे रहे हैं। शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img