Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बाइक पर पांच युवकों का स्टंट वीडियो वायरल, 31 हजार का चालान काटा

Hapur News : हापुड़ जिले में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक बाइक पर पांच युवक सवार दिख रहे थे, जिसमें एक युवक साइड में खड़ा था और चार सीट पर बैठे थे। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बाइक मालिक का 31 हजार रुपये का चालान काट दिया।

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच युवक एक ही मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से सवार होकर सड़क पर चल रहे थे। एक युवक तो बाइक के साइड में खड़ा हुआ था, जो बेहद जोखिम भरा था। किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति ने इस दृश्य का वीडियो बनाया और उसे ऑनलाइन शेयर कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

यातायात पुलिस ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और ऐसा कोई काम न करें जो कानून के खिलाफ हो। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंट जीवन के लिए खतरा बन सकते हैं और दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें