Mahakauthig Mela Noida: नोएडा स्टेडियम में 15वें महाकौथिग मेले का भव्य उद्घाटन, पहाड़ की संस्कृति ने बिखेरा आकर्षण

Mahakauthig Mela Noida: नोएडा स्टेडियम में 15वें महाकौथिग मेले का भव्य उद्घाटन, पहाड़ की संस्कृति ने बिखेरा आकर्षण

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में उत्तराखंड की समृद्ध और रंगीन लोक-संस्कृति का जश्न देखने को मिला, जब 15वें महाकौथिग मेले का भव्य उद्घाटन हुआ। इस वर्ष का महाकौथिग मेला अगले सात दिनों तक लोगों को पहाड़ी संस्कृति, लोकगीत, व्यंजन और पारंपरिक उत्पादों का अनुभव कराएगा। उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और पूजा अर्चना करके मेले का शुभारंभ किया। समारोह में उत्तराखंड से आए कलाकारों ने पारंपरिक पहाड़ी लोकगीतों और नृत्यों से स्टेडियम परिसर को गूंजा दिया, जिससे उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मेले में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से पूरे स्टेडियम का माहौल महक उठा। 150 से अधिक स्टॉलों पर उत्तराखंड के विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद और सांस्कृतिक आइटम प्रदर्शित किए गए हैं। स्टॉलों पर लोग उत्तराखंड के स्वादिष्ट व्यंजन चख सकते हैं और पहाड़ी संस्कृति के अनूठे अनुभव ले सकते हैं। यह मेला न केवल संस्कृति का उत्सव है, बल्कि लोगों को पहाड़ की जीवनशैली और लोक-संगीत से भी रूबरू कराता है।

नोएडा में रहने वाले लोग इस मेले में पहुंचे और उन्होंने पहाड़ी संस्कृति, लोकगीत और व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। महाकौथिग मेला राजधानी क्षेत्र में उत्तराखंड की रंगीन संस्कृति को फैलाने और लोगों को पहाड़ की संस्कृति से जोड़ने का प्रमुख माध्यम बन गया है। पुलिस प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित किया है, ताकि हर कोई इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद शांति और सुरक्षा के साथ ले सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img