प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तेलंगाना में छह हजार आठ सौ करोड़ रूपये से अधिक की विभिन्‍न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तेलंगाना में हैदराबाद के निकट सांगारेड्डी में 6 हजार आठ सौ करोड रुपये की लागत की कई परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। श्री मोदी कल रात तमिलनाडु से हैदराबाद पहुंचे। वे तीन सौ पचास करोड रुपये से अधिक की लागत के नागरिक विमानन अनुसंधान केन्द्र राष्ट्र के समर्पित करेंगे । मान पत्तन प्राधिकरण ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढावा देने तथा इस क्षेत्र में नए शोध के लिए यह केंद्र बनाया है।

प्रधानमंत्री बहु-मॉडल परिवहन सेवा चरण दो और इंडियन आयल पारादीप- हैदराबाद उत्पाद पाइप लाइन का भी शुभारंभ करेंगे।

श्री मोदी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस -एमएमटीएस चरण-2 और इंडियन ऑयल पारादीप-हैदराबाद उत्पाद पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। एमएमटीएस चरण-2 में छह नए स्टेशन भवनों के साथ-साथ सानाथनगर-मौला अली रेल लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण शामिल है। परियोजना का पूरा 22 किलोमीटर मार्ग स्वचालित सिग्नलिंग के साथ चालू कर दिया गया है। दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य से इस खंड पर पहली बार यात्री ट्रेनों की शुरूआत का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे यात्रियों का समय बचाने और अन्य वर्गों पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री घाटकेसर-लिंगमपल्ली से मौला अली-सानाथनगर होते हुए एमएमटीएस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेन सेवा हैदराबाद-सिकंदराबाद जुड़वां शहर क्षेत्रों में लोकप्रिय उपनगरीय ट्रेन सेवा को पहली बार चेरलापल्ली, मौला अली जैसे नए क्षेत्रों तक विस्तारित करती है।

श्री मोदी इंडियन ऑयल पारादीप-हैदराबाद उत्पाद पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। 4 दशमलव 5 एमएमटीपीए की क्षमता की एक हजार दो सौ 12 किलोमीटर लंबी उत्पाद पाइपलाइन ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से होकर गुजरती है और पारादीप रिफाइनरी से विशाखापत्तनम, अचुतापुरम और विजयवाड़ा तथा हैदराबाद के निकट मलकापुर के डिलीवरी स्टेशनों तक पेट्रोलियम उत्पाद का सुरक्षित और किफायती परिवहन सुनिश्चित करेगी। .

प्रधानमंत्री दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और तीन और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें राजमार्ग-161 के 40 किलोमीटर लंबे कंडी से रामसनपल्ले खंड को चार लेन का बनाना और राजमार्ग-167 के मिर्यालागुडा से कोडाद खंड तक 47 किलोमीटर लंबे मार्ग का अपग्रेडिड भाग शामिल हैं।

वह एनएच-65 के 29 किलोमीटर लंबे पुणे-हैदराबाद खंड को छह लेन का बनाने और दो अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img