Greater Noida: पंचशील हायनिश सोसाइटी में रजिस्ट्री प्रक्रिया पर बैठक, निवासियों ने रखी समस्याएँ

Greater Noida: पंचशील हायनिश सोसाइटी में रजिस्ट्री प्रक्रिया पर बैठक, निवासियों ने रखी समस्याएँ

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसाइटी में लंबे समय से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री की समस्या को सुलझाने के लिए एओए की पहल पर प्लानिंग टीम के प्रतिनिधि और निवासियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सोसाइटी के मेंटेनेंस ऑफिस में हुई, जहां टावर 11 और 12 के वे निवासी उपस्थित थे जिनकी रजिस्ट्री अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
एओए और निवासियों द्वारा उठाई गई शिकायतों पर प्लानिंग टीम के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे सभी मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे। बैठक में निवासियों ने बताया कि रजिस्ट्री में अनावश्यक देरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई बैंकों ने अतिरिक्त ब्याज लगाना शुरू कर दिया है, जिससे EMI का बोझ बढ़ गया है। स्टांप ड्यूटी का भुगतान पहले ही किया जा चुका है, लेकिन बिल्डर की ओर से न तो स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है और न ही जल्द प्रक्रिया पूरी करने की कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है।
निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि अथॉरिटी की ओर से बिल्डर पर अपेक्षित दबाव नहीं बनाया जा रहा, जिसके कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया और भी लंबी खिंच रही है। एओए अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि रजिस्ट्री में देरी की वजह से निवासियों में मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक रजिस्ट्री पूरी नहीं हो जाती, एओए संबंधित अधिकारियों और विभागों के साथ लगातार बैठक करती रहेगी।
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि यह मामला केवल दस्तावेज़ों का नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा, बैंकिंग दायित्वों और भविष्य की योजनाओं से जुड़ा है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि अथॉरिटी जल्द हस्तक्षेप करेगी और बिल्डर को रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करने के लिए बाध्य करेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img