NZ vs WI 2nd Test: टिकनर के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फेल, 29 रन में गंवाए 6 विकेट; पहले दिन न्यूजीलैंड का दबदबा

NZ vs WI 2nd Test: टिकनर के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फेल, 29 रन में गंवाए 6 विकेट; पहले दिन न्यूजीलैंड का दबदबा

क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड – न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बुधवार को वेस्टइंडीज को पहली पारी में 205 रन पर आउट कर दिया। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर चार विकेट लिए, लेकिन फील्डिंग के दौरान गिरने से उनके कंधे में चोट लग गई और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

टिकनर को अपने पहले टेस्ट मैच खेल रहे माइकल रे का अच्छा सहयोग मिला। माइकल रे ने 65 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 75 ओवर में सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए थे। डेवोन कॉन्वे 16 और कप्तान टॉम लेथम सात रन पर खेल रहे थे। इस तरह न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज से पहली पारी में 181 रन पीछे है।

टिकनर की चोट से न्यूजीलैंड की चोटिल खिलाड़ियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। टीम पहले से ही मैट हेनरी, विल ओरूर्क, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और काइल जैमीसन जैसे तेज गेंदबाजों के बिना खेल रही थी। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण इस मैच में शामिल नहीं हैं। उनकी जगह मिचेल हे को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला।

पहले टेस्ट को ड्रा कराने के बाद आत्मविश्वास से मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी की तरह पहले दिन प्रदर्शन नहीं कर पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए जान कैंपबेल (44) और ब्रैंडन किंग (33) ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े, जो 21 पारियों में वेस्टइंडीज की तरफ से पहले विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है।

लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 92 रन और चायकाल तक चार विकेट पर 175 रन था, लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई। आखिरी छह विकेट केवल 29 रन के अंदर गिर गए। पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी पारी में शतक बनाने वाले शाई होप ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 48 रन बनाए।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img