प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान बुद्ध के आदर्शों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान बुद्ध के आदर्शों की सराहना की है। थाईलैंड में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध और उनके शिष्‍यों अरहन्‍त सारिपुत्त तथा अरहन्‍त महामोग्‍गल्‍लन के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए और उनके प्रति सम्‍मान अर्पित किया। बैंकाक में उन अवशेषों को 23 फरवरी से 3 मार्च तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया था। सोशल मीडिया में एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है कि वहां श्रद्धालुओं को उन अवशेषों को देखकर बेहतरीन आध्‍यात्मिक अनुभव प्राप्‍त हुए। उन्‍होंने श्रद्धालुओं से चियांग माई, उबोन रतचतहानि और क्राबि में भी अवशेषों के दर्शन करने की अपील की। इन जगहों पर आने वाले दिनों में उन्‍हें प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img