किसान आंदोलन: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे 22 दिन बाद खुला, राजमार्ग पर एक तरफ से वाहनों की आवाजाही

अंबाला-चंडीगढ़ आने जाने वाले लोगों को अब राहत मिल पाएगी। क्योंकि पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे को 22 दिनों बाद खोल दिया है। किसान आंदोलन के कारण इस हाईवे को 11 फरवरी को बंद किया गया था।

अंबाला को चंडीगढ़ से जोड़ने वाला अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग 22 दिनों बाद खुल गया है। किसान आंदोलन के चलते इस राजमार्ग पर स्थित सद्दोपुर पर बैरिकेडिंग कर 11 फरवरी को आवाजाही बंद कर दी थी।

अब जब किसान आंदोलन की रूपरेखा में बदलाव हुआ तो अंबाला पुलिस ने इस राजमार्ग को सोमवार को खोलने का काम शुरू किया। इसके लिए सायं के समय पुलिस जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे। एक-एक कर बैरिकेडिंग को हटाना शुरू भी कर दिया।

इस दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह आई कि इन बैरिकेडिंग को कंकरीट से पाट दिया गया था। ऐसे में पुलिस को देर रात्रि तक बैरिकेडिंग हटाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस अधिकारियों ने की मानें तो रातभर में बैरिकेडिंग को हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफ रास्ता खोला गया। अब लोग इस राजमार्ग के जरिए आसानी से अंबाला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से अंबाला आवाजाही कर सकते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img