Noida Accident: नोएडा में सातवीं कक्षा के छात्र के पैर पर कार चढ़ी, चालक फरार

Noida Accident: नोएडा में सातवीं कक्षा के छात्र के पैर पर कार चढ़ी, चालक फरार

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के बाहर सातवीं कक्षा के छात्र के साथ बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर स्कूल के गेट नंबर-3 के पास खड़े शिवांश चौहान पर एक तेज रफ्तार कार चढ़ गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक न तो बच्चे को अस्पताल ले गया और न ही रुका, बल्कि मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे की मां, सीमा चौहान, तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल बेटे को अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार शिवांश के बाएं पैर में चोट आई है, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सीमा चौहान, जो चौड़ा सादातपुर गांव की रहने वाली हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा इसी विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता है और हमेशा की तरह वह स्कूल के बाहर खड़ा था। तभी नोएडा नंबर की एक कार तेज और लापरवाही से चलाते हुए आई और सीधे उसके पैर पर पहिया चढ़ गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि कार चालक बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी संवेदनहीनता साफ झलकती है। घटना की शिकायत महिला ने सेक्टर-24 थाना पुलिस से की, जिसके बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लापरवाह चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img