Uda Devi statue unveiling: लखनऊ में वीरांगना उदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए शामिल

Uda Devi statue unveiling: लखनऊ में वीरांगना उदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए शामिल

लखनऊ में आज स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना और शहीद उदा देवी पासी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लिया और वीरांगना की अमर शहादत को नमन किया। वीरांगना उदा देवी के शहादत दिवस पर आयोजित स्वाभिमान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी शहीद वीरांगना उदा देवी की स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की स्वाधीनता में ऐसे वीरों और वीरांगनाओं का योगदान अविस्मरणीय है। उदा देवी केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उदा देवी ने न केवल पासी समुदाय, बल्कि पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। हर भारतीय को उनके शौर्य और त्याग पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे आज लखनऊ में उदा देवी की स्मृति से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्न हैं।

रक्षा मंत्री ने बताया कि उदा देवी दलित समुदाय से थीं और उन्होंने इसी क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि लखनऊ का दलित समुदाय से विशेष संबंध रहा है। यह वही शहर है जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से जुड़े भदंत बोधानंद जी और भदंत प्रज्ञानंद जी रहते थे, जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया। इसलिए लखनऊ को बाबा साहेब की स्नेह भूमि के रूप में जाना जाता है। ऐसे महान विभूतियों से जुड़ी इस पुण्य भूमि को अपनी कर्मभूमि बनना उनके लिए गर्व की बात है। लखनऊ में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल उदा देवी के अदम्य साहस का सम्मान था, बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि थी जिनके साहस ने देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img