Noida: स्पेक्ट्रम मॉल में बार-बार हंगामा, प्रबंधन से अभद्रता—थाई महिला समेत तीन पर एफआईआर

Noida: स्पेक्ट्रम मॉल में बार-बार हंगामा, प्रबंधन से अभद्रता—थाई महिला समेत तीन पर एफआईआर

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में लगातार हंगामा करने और मॉल प्रबंधन के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक कथित थाई महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर मॉल के ऑपरेशन मैनेजर अमित त्यागी की शिकायत पर दर्ज की गई, जिसमें गगन मल्होत्रा, अजरा सेंवाला और शिमोना को नामजद किया गया है।

शिकायत के अनुसार, मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर कई कियोस्क बने हुए हैं, जिनमें से 2 से 3 कियोस्क किराए पर लेकर अजरा सेंवाला संचालित कर रही है। वह खुद को थाईलैंड की निवासी बताती है। उसकी बेटी और पार्टनर गगनदीप भी इन कियोस्क को चलाने में शामिल हैं। आरोप है कि ये तीनों न सिर्फ मॉल प्रबंधन बल्कि आसपास के अन्य कियोस्क संचालकों के साथ भी झगड़ा करते रहते हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

मॉल मैनेजर ने बताया कि कई बार प्रयास करने के बावजूद ये लोग प्रबंधन की बात नहीं मानते और हर बार थाई एंबेसी में शिकायत कराने तथा मॉल बंद करवाने की धमकियां देते हैं। इसी क्रम में 25 मई 2025 को बारिश के कारण उनका कियोस्क अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके बाद इन तीनों ने मिलकर मॉल परिसर में जमकर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने स्थिति का जायज़ा लिया। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img