उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दोस्त की शादी में जाते वक्त युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गला दबाकर मारने की कोशिश

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कॉलोनी में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ युवक को बुरी तरह पीटा, बल्कि गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मोती कॉलोनी निवासी आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार दोपहर अपने दोस्त की शादी में जा रहा था। तभी उसकी भाभी के डासना (जनपद गाजियाबाद) निवासी तीन भाई और दो अज्ञात युवक गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। उन्होंने बिना किसी बात के उस पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में आदिल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि, “मामले की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img