उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दास धर्म लोनी दरबार की शांति यात्रा ने विश्व कल्याण और मानवता की भलाई के लिए बढ़ाया संदेश

Hapur News : हापुड़ के श्रीनगर स्थित सेठी आवास पर विश्व कल्याण और मानवता की भलाई के उद्देश्य से दास धर्म लोनी दरबार की ओर से एक शांति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व वहां सवा घंटे का नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत दा भला का पाठ किया गया, जिसके बाद शांति यात्रा श्रीनगर से प्रारंभ होकर पटेल नगर, नई शिवपुरी, रेवती कुंज, रेलवे रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुरानी शिवपुरी पहुंची।

यात्रा के दौरान समूह साध संगत ने सामूहिक रूप से विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगल कामना की और अरदास के साथ यात्रा पूर्ण हुई। यात्रा में समूह साध कीर्तन कर रहे थे। कार्यक्रम में बताया गया कि सतगुरु महाराज दर्शन दास ने अपने जीवन को देश प्रेम, मानवता और शांति के प्रसार के लिए समर्पित किया था। उन्होंने सदैव लोगों को आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा दी। इसी उद्देश्य से दास धर्म द्वारा पूरे देश में शांति यात्राएं निकाली जा रही हैं।

यात्रा में रितु, पवन सेठी, सेठी, शिवानी, सोनू सेठी, मंजू, राजेश ढींगरा, सपना, यशु ढींगरा, नेहा, नवीन, रूपाली, रमेश शर्मा, सीमा, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, प्रफुल्ल, शशि वाला, अवतार सिंह, इशू, दीपक, बलविंदर सिंह, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img