Greater Noida: निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में 14 दिन से लिफ्ट बंद, निवासियों को भारी दिक्कतें

Greater Noida: निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में 14 दिन से लिफ्ट बंद, निवासियों को भारी दिक्कतें

बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही पर भड़के निवासी, जल्द समाधान की मांग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। निराला ग्रीन शायर सोसाइटी के जी टावर के निवासियों को पिछले दो हफ्तों से लिफ्ट खराब होने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि टावर की एक लिफ्ट पिछले 14 दिनों से बंद पड़ी है और बिल्डर प्रबंधन की ओर से अब तक उसकी मरम्मत का कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है।

निवासियों ने जताई नाराजगी, बिल्डर पर लापरवाही का आरोप
जी टावर में रहने वाले कपिल और अंकित ने बताया कि टावर में लगभग 126 परिवार रहते हैं। लिफ्ट जैसी बुनियादी सुविधा का बंद रहना इन परिवारों के लिए रोजमर्रा की बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि “हमने कई बार बिल्डर प्रबंधन को शिकायत दी, लेकिन न तो कोई जवाब मिला और न ही मरम्मत शुरू हुई।”

दूसरी लिफ्ट पर बढ़ा दबाव, सुबह-शाम लगती लंबी कतारें
लिफ्ट बंद होने के कारण निवासियों को दूसरी लिफ्ट पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। कई निवासी तो अब अपने घरों से 15 मिनट पहले निकलना शुरू कर चुके हैं ताकि समय पर दफ्तर पहुंच सकें। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ऊपर-नीचे आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

प्रबंधन की चुप्पी बनी चिंता का कारण
निवासियों का कहना है कि बिल्डर प्रबंधन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है और शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द लिफ्ट को ठीक नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करेंगे या प्राधिकरण से शिकायत करेंगे।
सोसाइटी में बार-बार लिफ्ट और अन्य सुविधाओं की खराबी को देखते हुए निवासियों ने बिल्डर की मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हर महीने मेंटेनेंस चार्ज लेने के बावजूद सुविधाएं ठीक तरह से नहीं दी जा रही हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img