Tilak Nagar Kidnapping Case: दिल्ली पुलिस ने 27 दिन के नवजात के अपहरण का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Tilak Nagar Kidnapping Case: दिल्ली पुलिस ने 27 दिन के नवजात के अपहरण का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 8 अक्टूबर को 27 दिन के एक नवजात शिशु के अपहरण ने सनसनी फैला दी थी। बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। पश्चिमी जिला डीसीपी शरद भास्कर दाराडे ने बताया कि बच्चे के परिजनों की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के जरिए इस अपहरण की गुत्थी आखिरकार सुलझा ली गई।

जांच के दौरान पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्हें 20,000 रुपये देकर बच्चे का अपहरण करने को कहा गया था। यह साजिश रचने वाली महिला माया थी, जो उत्तम नगर की रहने वाली और कीर्ति नगर इलाके में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। माया ने अपने पड़ोसी दंपती — शुभ करण (पेंट कारीगर) और संयोगिता (27 वर्षीय गृहिणी) — की संतान न होने की इच्छा को भुनाकर बच्चे को दिलाने का वादा किया।

सुभाष नगर के पैसिफिक मॉल के पास सड़क किनारे रहने वाली एक महिला का नवजात देखकर माया ने दंपती के साथ अपहरण की योजना बनाई। उसने दो किशोरों को 20,000 रुपये देकर इस काम के लिए तैयार किया। दोनों ने सुबह करीब पांच बजे चोरी की स्कूटी से बच्चे का अपहरण किया और माया को सौंप दिया, जिसने बाद में शिशु को दंपती के हवाले कर दिया।

तिलक नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई सुनील कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राजबीर, करण, अरविंद, कॉन्स्टेबल धनेश और राकेश की टीम गठित की गई। एसीपी डॉ. गरिमा तिवारी की देखरेख और डीसीपी (पश्चिम) शरद भास्कर दाराडे के निर्देशन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नवजात को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।  1

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img