उत्तर प्रदेश ,नोएडा: नोए़डा में हाइड्रा से युवक को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश ,नोएडा।दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर एक सुपरवाइजर को कुचलने के आरोपी हाइड्रा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह घटना लगभग चार दिन पहले हुई थी, जिसमें सुपरवाइजर की अस्पताल में मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की देर शाम जेपी ग्रुप में सुपरवाइजर सुधीर कुमार यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर चपरगढ़ गांव के पास काम करा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा ने उन्हें लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सुधीर कुमार को अन्य कर्मचारियों द्वारा ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। मृतक सुधीर कुमार मूल रूप से बलिया जिले के निवासी थे।

मृतक के भाई सुशील कुमार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। हाइड्रा के नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी चालक करन उर्फ लक्ष्मण को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img