उत्तराखंडराज्य

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से बंद, CM धामी ने की सुख-समृद्धि की कामना

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से बंद, CM धामी ने की सुख-समृद्धि की कामना

Related Articles

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भाई दूज के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे और शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने से पहले पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न किए। मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं के लिए भगवान केदारनाथ की दिव्यता और भक्ति भाव का अनुभव साझा किया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। आंकड़ों के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन किए हैं। इसके अलावा, चारों धामों में लगभग 50 लाख श्रद्धालु इस वर्ष दर्शन कर चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान बद्री-विशाल की यात्रा लगभग एक महीने और जारी रहेगी और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केदारनाथ में नवनिर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अगले वर्ष तक सभी निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। भगवान बद्री-विशाल के प्रांगण का नवनिर्माण और मास्टर प्लान पर भी काम जोरों पर है। पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को आने वाले वर्षों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम आने का निमंत्रण भी दिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button