उत्तर प्रदेश, नोएडा: इस दिन तक खुलेगा है दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाला स्काईवॉक

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला स्काईवॉक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है. यह सवाल हर यात्री के मन में है कि स्काईवॉक कब खुलेगा. पहले इसकी उद्घाटन तिथि 2 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी इसे नहीं खोला गया है.

नोएडा अथॉरिटी ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया है. उनका कहना है कि स्काईवॉक के कुछ काम अभी बाकी हैं. अनुमान है कि यह नवंबर के बाद आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

एक शिकायतकर्ता विपुल गर्ग ने आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई है कि सेक्टर 51 का स्काईवॉक अभी तक चालू नहीं हुआ है. उन्होंने भ्रष्ट एजेंसियों की जांच की मांग की है.

नोएडा अथॉरिटी ने इस पर जानकारी दी है कि सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच का कार्य 15 नवंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा.

यह स्काईवॉक 420 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा है. इसमें एयर कंडीशनर की सुविधा है और चलने के लिए मूविंग वॉकवे और लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है. ट्रैवेलटर 0.5 मीटर प्रति सेकंड की गति से चलता है.

इस स्काईवॉक को बनाने में कुल 40 करोड़ रुपये का खर्च आया है. यह दोनों मेट्रो लाइनों को सीधे जोड़ने के साथ-साथ यात्रियों को बार-बार टिकट लेने की परेशानी से भी मुक्ति दिलाएगा.

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img