उत्तर प्रदेश, नोएडा: छठ व्रतियों के लिए नए घाट हो रहे तैयार

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सभी जगह घाटों की मरम्मत और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पुराने नेफोवा घाट को बड़ा करने के साथ ही उसके पास नए घाट का निर्माण किया जा रहा। चेरी काउंटिंग सोसाइटी के सामने नेफोवा छठ घाट और अन्य सेक्टरों और सोसाइटियों में छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। बता दें कि छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ होगी। महापर्व पर लिटिल चैम्प फेम पलक सिंह राजपूत और गायक प्रभात पाण्डेय अपनी प्रस्तुति देंगे। 26 अक्तूबर को खरना होगा।

27 को श्रद्धालु संध्या में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, 28 अक्तूबर को सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जााएगा। नेफोवा के अभिषेक कुमार ने बताया कि छठ पूजा में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया जाएगा। छठ पूजा के पहले दिन गायक स्वाती मिश्रा शानदार संगीत की प्रस्तुति देंगी। साथ ही, अन्य दिन भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दीपांकर ने बताया कि छठ घाट को बड़ा किया जा रहा है। पुराने घाट के पास ही नए घाट का निर्माण हो रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को छठ घाट पर पूजा करने का मौका मिले।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img