उत्तर प्रदेश, नोएडा: मालवाहक गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 कट के समीप मालवाहक पिकअप वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर क्षेत्र के ठसराना गांव के रहने वाले संदीप भाटी ने मुकदमा दर्ज करवाया। संदीप भाटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विक्रम सिंह भाटी रविवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर दिल्ली गए थे। दिल्ली से वह रविवार की शाम वापस घर लौट रहे थे।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 कट के समीप पिकअप गाड़ी के चालक ने विक्रम सिंह भाटी की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संदीप भाटी की शिकायत पर पिकअप गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img