उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर गामा 2 की मार्केट में अभियान चलाया। प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए पॉलीथिन / प्लास्टिक कंटेनर्स को जब्त भी कर लिया । दुकानदार और ग्राहकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। ज्यादातर दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकान से प्लास्टिक स्वास्थ्य विभाग की टीम को दे दिया। साथ ही भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी लिया। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडावासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img