उत्तर प्रदेश, नोएडा: दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।फेज-दो थाने में सेक्टर-86 स्थित इलाहाबास गांव निवासी महिला के पिता ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने ससुरालियों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मांगेराम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी श्वेता का विवाह फरवरी 2019 में भंगेल गांव निवासी वरुण के साथ किया था। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। पीड़ित का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद पुत्री ने पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि बच्चे के नामकरण संस्कार कार्यक्रम के दौरान ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में ऑडी कार और भूखंड की मांग की।

मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद बेटी गर्भवती हो गई, लेकिन ससुरालियों की मारपीट के चलते गर्भपात हो गया। परिवार को बचाने के चक्कर में बेटी प्रताड़ना झेलती रही। 23 मई को हुई पंचायत के बाद ससुरालियों ने उनकी बेटी को घर में घुसने से मना कर दिया। आरोप है कि दामाद उनकी बेटी के साथ शराब पीकर मारपीट करने लगा। तीन अक्तूबर को आरोपियों ने जाने से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर पति वरुण, ससुर राकेश, जेठ सुशील, गौरव, जेठानी मंजू और मीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img