उत्तर प्रदेशराज्य

Agra: आगरा पुलिस ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी, समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक

Agra: आगरा पुलिस ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी, समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक

Related Articles

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया है। इस हेल्पलाइन का उपयोग केवल पुलिस विभाग में नियुक्त कर्मियों के खिलाफ शिकायतों के लिए किया जा सकेगा। नागरिक अनुचित धन की मांग, मुकदमे से नाम हटाने, वेरिफिकेशन या अन्य किसी मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत इस नंबर पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं।

शिकायतकर्ता का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर गोपनीय तरीके से जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर केवल आगरा पुलिस के कर्मचारियों से संबंधित भ्रष्टाचार मामलों के लिए है। पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल इसी उद्देश्य के लिए ही शिकायत दर्ज कराएँ और इस अभियान में सहयोग करें। इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशालय की मंशा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करना है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button